Aurangabad Bihar Weather: बिहार में गर्मी का तांडव: औरंगाबाद में पारा 42°C के पार, 26 अप्रैल से राहत की उम्मीद
बिहार में भीषण गर्मी का कहर! औरंगाबाद में पारा 42°C के पार और डुमरांव में 44.4°C दर्ज। जानें मौसम विभाग की 25 अप्रैल तक की चेतावनी, बारिश का यलो अलर्ट और लू (Heatwave) से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की जरूरी एडवायजरी।
Updated Apr 23 2026 10:22 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Bihar Weather Update: बिहार में इस बार के गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलते हुए दिखाई दे रहा है पछुआ हवाओं और बढ़ती गर्मी ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पटना भागलपुर जैसे शहरों के साथ-साथ औरंगाबाद का भी तापमान पिछले कई रिकॉर्ड्स को चुनौती देते हुए नजर आ रहा हैं।
औरंगाबाद और आसपास का हाल
इस वर्ष औरंगाबाद का वर्तमान तापमान 42°C को भी पार कर चुका है। शहर की सड़के दोपहर होते ही सुनसान हो जा रही है। गर्म हवा (लू) इतनी तेज है कि लोगों को घर से निकलना भी मुहाल कर दिया है। औरंगाबाद के साथ-साथ बक्सर का डुमरांव बिहार राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है जहां पर तापमान 44.4°C तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी: 25 अप्रैल तक गंभीर स्थिति
मौसम मौसम विभाग केंद्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटे तक गर्मी से कोई भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस महीने के 25 तारीख तक लू का प्रभाव और भी अधिक गहरा हो सकता है। लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों मेंविभाग ने राहत बड़ी खबर दी है। 26 और 27 अप्रैल को हल्की बारिश और गर्जना की संभावना जताई जा रही है। औरंगाबाद और दक्षिण बिहार के जिलों में भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग की जरूरी एडवायजरी (Health Advisory for Heatwave Bihar)
बिहार में इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टर और स्थानीय प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने के लिए सलाह दी है। औरंगाबाद के सिविल सर्जन ने भी लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
- समय का ध्यान रखें: दोपहर 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगी हो तब भी पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस (ORS), नींबू पानी या लस्सी का सेवन करें।
- पहनावा: हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखें।
- खान-पान: बाहर के खुले खाने से बचें और ताजे फलों का सेवन करें।