महिला दारोगा के संबंध में पत्नी की मौत, दरभंगा के BDO गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी फिराक
मुजफ्फरपुर पुलिस ने दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार किया है।
Updated Jul 08 2026 11:12 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Darbhanga, Bihar, India
बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन भागने से पहले पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
दहेज के लिए करता था प्रताड़ित
मृतका की पहचान अमृता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मुजफ्फरपुर स्थित उनके आवास पर हुई थी। उसके बाद में मृतका के परिवार वालों ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बीडीओ मनोज कुमार और उनके परिवार वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि इन दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी, और शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
यह भी पढ़े: जीजा ने पहले किया साली का रेप, फिर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाया आग
महिला दरोगा के साथ था अवैध संबंध
मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि बीडीओ मनोज का एक महिला दरोगा के साथ अवैध संबंध था, और इसी संबंध के कारण अमृता को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
बीडीओ ने पुलिस को शुरुआती जांच में गुमराह करने की कोशिश की और उसने दावा किया की घटना की रात वह पटना में था, लेकिन पुलिस ने लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की तो बीडीओ का बयान झूठा निकला, जिससे पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में जुड़ी
मिठनपुरा थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले की सही और सटीक जानकारी पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने बाद ही चल पायेगी। मामले को गंभीरता से देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है, और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़े: लोन का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, माइक्रोफाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
वायरल वीडियो की हो रही जांच
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला के साथ मारपीट कर रहा है, जिससे लोग वीडियो को इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस वीडियो की सत्यता और मामले से इसके संबंध की जांच कर रही है।