क्या बदल जाएगा औरंगाबाद जिले का नाम?, विधायक ललन भुइयां ने किया आग्रह

क्या बदल जाएगा औरंगाबाद जिले का नाम?, विधायक ललन भुइयां ने किया आग्रह

काफी लंबे समय से औरंगाबाद जिले का नाम बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही है, औरंगाबाद को भगवान भास्कर का नगरी कहा जाता है, यहां पर देव सूर्य मंदिर एक ऐसा ऐतिहासिक जगह है जो भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.

इसी को लेकर देव सूर्य महोत्सव में कुटुंब विधानसभा के विधायक ललन भुइयां ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलकर देव कर देना चाहिए, औरंगाबाद की धरती पर कई सारे ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है, देव सूर्य मंदिर से लेकर पत्तलगंगा, सतबहिनी मंदिर, उम़गा सूर्य मंदिर इत्यादि प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर हैं जो औरंगाबाद को पर्यटन स्थल बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

हालांकि देखना यह है कि भारत सरकार ललन भुइयां बयान को लेकर क्या विचार करती है देव सूर्य महोत्सव में औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के अलावा कई सारे नेता भी मौजूद थे.