हरिहरगंज में दांत निकालवाने गई 33 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी डॉक्टर फरार, क्लिनिक सील

हरिहरगंज में दांत निकालवाने गई 33 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी डॉक्टर फरार, क्लिनिक सील

Updated Mar 18 2026 08:16 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Hariharganj

झारखंड डेस्क: पलामू जिले के हरिहरगंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली 33 वर्षीय महिला अपना दांत का इलाज करवाने के लिए एक निजी डेंटल क्लीनिक में गई थी।

जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का गंभीर आरोप लगाया है इस घटना के बाद क्लीनिक का संचालक फरार हो गया है और प्रशासन ने क्लिनिक को सील कर दिया है।

Ads

परिजनों में आक्रोश, थाने में शिकायत दर्ज

मृतका के पति मुकेश चंद्र भारती ने डॉक्टर अशरफ अली के खिलाफ हरिहरगंज थाने में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कराया है, परिजनों की मांग है कि प्रशासन के द्वारा दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। और उन्होंने मुआवजे की भी मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उचित डिग्री और मानकों को कैसे चल रहे किलनी लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

जानिए कैसे हुई महिला की मौत?

मृतक महिला की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कासिमपुर गांव के निवासी विजयंती देवी के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से अपने दांत के दर्द को लेकर परेशान थी। जिसके बाद अपने पति मुकेश चंद्र भारती के साथ हरिहरगंज में स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में दांत निकलवाने गई। जहां पर डॉक्टर अशरफ अली ने दांत निकालने की प्रक्रिया शुरू की, इसके बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही मिनट में बेहोश हो गईऔर क्लीनिक में ही उसकी मौत हो गई।

Ads

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी सीओ मनीष कुमार सिंहा और सीएचसी प्रभारी डॉ. गोपाल प्रसाद मौके पर पहुंचे और क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया।