औरंगाबाद: सूर्यनगरी देव से चलाई गई महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा, ओबरा विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र ने दिखाई हरी झंडी
Updated Nov 28 2025 09:01 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
भगवान भास्कर की नगरी देव से अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन तक महिला यात्रियों के लिए बिहार राजपथ परिवहन विभाग ने पिंक बस सेवा का शुरूआत किया है, इसकी शुरुआत बुधवार को ओबरा विधानसभा के विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया.
पिंक बस सेवा से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा
विधायक प्रकाश चंद्रा ने कहा कि पिंक बस सेवा शुरू होने से महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा और महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकेगी, साथी उन्होंने कहा कि भविष्य में इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सुरक्षित और निडर होकर यात्रा कर सकें, उद्घाटन समारोह में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया.