औरंगाबाद का 'रमेश चौक' बना जाम का टापू, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल

बिहार के औरंगाबाद में रमेश चौक पर टोटो और ऑटो चालकों की मनमानी से भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन की ढिलाई और अवैध पार्किंग के कारण जनता बेहाल है।

औरंगाबाद का 'रमेश चौक' बना जाम का टापू, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल

बिहार के औरंगाबाद शहर का हृदय स्थल कहे जाने वाला रमेश चौक पर जाम की समस्या अब एक लाइलाज बीमारी बनती जा रही है। हर दिन हजारों की संख्या में राहगीरों और वाहनों का आवागमन इस चौक से होता है। लेकिन रमेश चौक के पास रोड पर खड़े वाहन की वजह से जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।


जाम की मुख्य वजह: बीच सड़क पर कब्जेदारी

यात्रियों के अनुसार, जाम का सबसे बड़ा कारण रोड पर चलने वाले टोटो (ई-रिक्शा), ऑटो, कार और बाइक चालकों की मनमानी है। सवारी बैठाने के चक्कर में ऑटो और टोटो भी सड़क पर ही अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा निजी वाहन चालक भी पार्किंग के जगह न होने के कारण सड़क के किनारे या बीच में ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिसके कारण रोड संकरी हो जाती है जाम का समस्या हो जाता है।

यह भी पढ़े: तपती गर्मी में भी रूम रहेगा AC जैसा ठंडा! बस छत पर करें यह ₹200 का देसी उपाय


प्रशासन की 'सुस्ती' और 'सख्ती' का खेल

इस समस्या से जिला प्रशासन पूरी तरह वाकिफ है लेकिन फिर भी कोई स्थानीय समाधान नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी-कभी प्रशासन एक्शन में आता है तो कुछ घंटे के लिए सड़क साफ नजर आने लगती है। लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां से हटती है तो स्थिति फिर पहले जैसे ही हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद भी चालक देखो होकर बीच रास्ते पर वाहन रोक देते हैं।