थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बोरी निकालने के चक्कर में हुआ हादसा

Thresher Machine Accident: औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र में थ्रेसर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। बोरी निकालने के प्रयास में हुआ यह दर्दनाक हादसा। पड़े पूरी खबर।

थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बोरी निकालने के चक्कर में हुआ हादसा

Aurangabad Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले से हृदयविदारक घटना की खबर सामने आई है। जहां खेत में काम कर रहे एक मजदूर की थ्थ्रेसर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है, और मृतक के परिवार वालों का हाल रो-रोकर बुरा है।


Read: मेडिकल हॉल के पीछे 'गंदा खेल', कमरे का सीन देख पुलिस भी रह गई दंग, 8 लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मृतक खेत में थ्रेसर मशीन पर काम कर रहा था, और अचानक एक बोरी थ्रेसर में फंस गई उस बोरी को निकालने के लिए मजदूर मशीन में अपना हाथ डाला, जिससे उसका हाथ मशीन के अंदर खिंचा चला गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देव प्रखंड स्थित दोसमा गांव निवासी बुधन रिकियासन के रूप में हुई है।