मेडिकल हॉल के पीछे 'गंदा खेल', कमरे का सीन देख पुलिस भी रह गई दंग, 8 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बिहार के खगड़िया जिले ओके हरिओम मेडिकल हॉल पर छापेमारी कर नशा तस्करी के बड़े गिरोह को किया गिरफ्तार। भारी मात्रा में आपातजनक सामग्री भी हुए बरामद। पड़े पूरी खबर।

मेडिकल हॉल के पीछे 'गंदा खेल', कमरे का सीन देख पुलिस भी रह गई दंग, 8 लोग गिरफ्तार

Updated Apr 16 2026 10:54 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Khagaria, Bihar, India

बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी के नेटवर्क और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 महिलाएं और 3 पुरुष समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कोडिन कफ सिरप की खेप और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। 


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

महेशखूंट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम के पुजारी टोला में स्थित हरिओम मेडिकल हॉल में नशीली दवाओं की बिक्री और देह व्यापार का एक घिनौना खेल चल रहा है। इस मामला को ध्यान में रखते हुए एसपी राकेश कुमार और गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी एक विशेष टीम का गठन किया, और सोमवार की दोपहर एक किराए की मकान पर अचानक छापेमारी की। 


आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में और प्रबंधित सामग्री भी बरामद की है। जिसमें 59 बोतल कोडीन कफ सिरप, एक मोबाइल फोन, 32000 रुपया कैश, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, गर्भनिरोधक दवाएं और 50 पैकेट कंडोम जिसमे 28 पैकेट यूज किया हुआ था। 


मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस ने मेडिकल संचालक अभिमन्यु कुमार, किशोर यादव और राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु कुमार बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ देह व्यापार करवाता था और किराए के कैमरे मुहैया कराकर पूरा नेटवर्क चलाता था। साथ में मेडिकल स्टोर के आड़ में नशीली दावों को भी सप्लाई करता था।