देव में बड़ा हादसा: उत्तर कोयल नहर के पास गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बिहार के औरंगाबाद जिले में 20 फीट गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। कावेरी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही है या साजिश। पूरी खबर पढ़ें
Updated Apr 16 2026 12:23 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है, जहां पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक 13 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना देव थाना क्षेत्र के कांत्री उत्तर कोयल नहर पुल के पास धनाव में घटी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धन्वा निवासी रणजीत सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचने के बावजूद परिजन खोजबीन शुरू किया। तो गांव के एक व्यक्ति से पता चला कि नहर के किनारे एक साइकिल कपड़ा और चप्पल रखा हुआ है, परिजन जब जाकर देखें तो सारा समान अंश का ही था।
Read: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बोरी निकालने के चक्कर में हुआ हादसा
इन दोनों कावेरी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तर कोयल नहर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक जेसीबी मशीन से 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जो पानी से भरा हुआ था। जब परिवार को शक हुआ, तो वे पानी में कूद गए और देखा कि उसी गड्ढे में शव पड़ा है। इसके बाद शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह दुर्घटना कार्यस्थल पर साफ-सफाई की कमी के कारण हुई।
पुलिस जांच में जुड़ी
इस घटना की सूचना देव थाना को बताया गया जिसमें प्रभारी कुमार सौरव और प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। और पुलिस इस मामले को ध्यान में रखते हुए आगे गहन जांच कर रही है। परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, कि पानी में डूबने से मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।