पार्टी मेरी मां है, MLC उम्मीदवार बनने के बाद भावुक हुए पवन सिंह, सम्राट चौधरी से की मुलाकात
Pawan Singh MLC Candidate: BJP द्वारा बिहार विधान परिषद (MLC) का टिकट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। पढ़े पूरी खबर।
Updated Jun 07 2026 02:10 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bihar MLC Election: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया।
पार्टी मेरी मां है, आजीवन सेवक रहूंगा
पवन सिंह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय सरावगी जी को मेरा दिल से प्रणाम और धन्यवाद है। भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है, मैं भाजपा परिवार का एक सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य सच्चे दिल से सिर्फ व सिर्फ जनता की सेवा करना है। साथ ही पवन सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह भी पढ़े: पवन सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने दिया MLC का टिकट
सोशल मीडिया पर जताया आभार
BJP द्वारा बिहार विधान परिषद (MLC) का कैंडिडेट बनाए जाने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी और संकल्प जाहिर किया है। बीजेपी उम्मीदवार के आधिकारिक सूची शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आपका विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा।
उन्होंने एक और पोस्ट में अपनी पार्टी के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार।