2 साल में इतनी बढ़ी पवन सिंह की संपत्ति, लेकिन दर्ज हैं 6 क्रिमिनल केस, जानिए कुल दौलत और गाड़ियां
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की संपत्ति 2 साल में काफी बढ़ गई है, लेकिन उन पर 6 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जानिए उनके बैंक बैलेंस, लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन और कुल कर्ज।
Updated Jun 09 2026 04:33 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Pawan Singh Net Worth: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों MLC चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। चुनाव के लिए दाखिल उनके हलफनामे (Affidavit) से साफ हुआ कि 2 सालों में उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं आसान भाषा में कि पवन सिंह के पास कितनी दौलत है, कितनी गाड़ियां हैं और उन पर कौन से कानूनी मामले चल रहे हैं।
यह भी पढ़े: पार्टी मेरी मां है, MLC उम्मीदवार बनने के बाद भावुक हुए पवन सिंह, सम्राट चौधरी से की मुलाकात
2 साल में ₹2.7 करोड़ बढ़ी संपत्ति
पावर स्टार पवन सिंह के पास कुल चल और अचल संपत्ति अब 19.44 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी संपत्ति 16.74 करोड रुपए थी, यानी कि पिछले 2 साल में उनकी दौलत करीब 2.7 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी पवन सिंह के पास नगद पैसे सिर्फ ₹50000 हैं। हालांकि, उनके अलग-अलग बैंक खातों में करीब 1.64 करोड रुपए जमा हैं। साथ ही, उनके पास 70 लाख रुपए के सोने के गहने और 28000 रुपए की चांदी है।
लग्जरी गाड़ियों का काफिला
पवन सिंह अपनी गायकी और एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके गैराज में करीब 3.83 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें खड़ी हैं:
- लैंड क्रूजर
- टोयोटा लेजेंडर
- टोयोटा फॉर्च्यूनर
- महिंद्रा थार
- स्कॉर्पियो एन
पटना से मुंबई तक प्रॉपर्टी और ₹2.34 करोड़ का कर्ज
पावर स्टार अचल संपत्ति के मामले में भी काफी आगे हैं। मुंबई, लखनऊ, आरा, पटना जैसे बड़े-बड़े शहरों में उनके पास आलीशान फ्लैट, जमीन और कमर्शियल बिल्डिंग हैं, जिनकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है। लेकिन संपत्ति के साथ-साथ पवन सिंह पर जिम्मेदारियां भी हैं। उन पर अलग-अलग बैंकों का कुल 2.34 करोड रुपए का कर्ज बकाया है।
यह भी पढ़े: पवन सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने दिया MLC का टिकट
6 आपराधिक मामले दर्ज
चुनाव के लिए दाखिल उनके हलफनामे (Affidavit) के मुताबिक, पवन सिंह पर 6 आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिनमें से चार मामले चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हैं। बाकी मामलों में शारीरिक शोषण, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं, लेकिन कोर्ट ने अभी तक किसी भी मामले में उनके खिलाफ आरोप तय नहीं किए हैं और न ही उन्हें दोषी ठहराया गया है।