PDL और ACRCloud की बड़ी साझेदारी, AI गानों और फर्जी ऑडियो कंटेंट पर लगेगी लगाम

डिजिटल म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा कदम। PDL ने ACRCloud के साथ साझेदारी कर AI Music Detection और Derivative Works Detection तकनीक अपनाई है, जिससे फर्जी और AI-जनित गानों की पहचान आसान होगी।

PDL और ACRCloud की बड़ी साझेदारी, AI गानों और फर्जी ऑडियो कंटेंट पर लगेगी लगाम

Updated Jun 08 2026 11:37 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

डिजिटल म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे AI के माध्यम से बनाए गए गाने और एडिटेड ऑडियो कंटेंट के बीच अब म्यूजिक कंपनियां सतर्क हो गई हैं। AI और फर्जी गानों को रोकने के लिए Phonographic Digital Limited (PDL) ने ACRCloud के साथ साझेदारी की है। जिसका मुख्य उद्देश्य म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और कॉपीराइट नियमों के अनुरूप बनाना है।


कैसे काम करेगी नई तकनीक?

इस साझेदारी समझौते के तहत PDL अपने कंटेंट वेरिफिकेशन सिस्टम में ACRCloud की Derivative Works Detection और AI Music Detection तकनीकों को शामिल करेगा। जिसके तहत AI द्वारा बनाए गए गाने, एडिट किए गए ऑडियो को पहचान कर सकेगा। इसके साथ ही यह भी पता लगाने में मदद करेगा कि कोई ऑडियो इंसानों द्वारा बनाया गया है या AI द्वारा तैयार किया गया है।

Ads


क्या बोले कंपनी के अधिकारी?

PDL के सीईओ प्रशांत डोगरा ने कहा कि संगीत की खपत लगातार नए प्लेटफॉर्म और फॉर्मेट में बढ़ रही है। ऐसे में फर्जी गानों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। लेकिन ACRCloud के साथ साझेदारी के बाद मूल ऑडियो में छेड़छाड़ कर तैयार किए गए गाने और AI के माध्यम से बनाए गए गाने पर लगाम लगेगी। इस साझेदारी से राइट्स होल्डर्स को अधिक सटीक और पारदर्शी रॉयल्टी रिपोर्टिंग देने में मदद मिलेगी।