MLC बनाने के नाम पर शिक्षिका से दुष्कर्म, अश्लील VIDEO बनाकर 14.81 लाख की वसूली
Bihar News: महिला शिक्षिका को MLC का टिकट दिलाने के नाम पर दुष्कर्म और अश्लील VIDEO बनाकर 14.81 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गया पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
Updated Jun 09 2026 11:11 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India
बिहार के गया जिले से मानवता और भरोसे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला शिक्षिका को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का टिकट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी और दुष्कर्म किया। जब महिला शिक्षिका ने इसका विरोध किया, तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
MLC टिकट दिलाने का सपना
यह मामला गया जिला के चाकंद क्षेत्र की है, जहाँ महिला शिक्षिका के साथ काम करने वाले एक शिक्षक प्रकाश ने खुद को सत्ता के गलियारों में बेहद प्रभावशाली व्यक्ति बताया। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि उसकी पहुंच राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं से है और वह उसे एमएलसी का टिकट दिलवा सकता है। आरोपी ने महिला को राजनीति की शुरुआत में एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जहाँ बड़ी-बड़ी बातें और फर्जी राजनीतिक माहौल तैयार किया गया ताकि महिला को पूरा भरोसा हो सके।
यह भी पढ़े: अवैध संबंध के चक्कर में पिता ने 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट
नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
फरवरी 2024 में वाराणसी में एक कथित राजनीतिक बैठक तय की गई, जहाँ महिला शिक्षिका से खर्च के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ले लिए गए और वाराणसी बुलाया गया। पीड़िता को खाने के साथ एक कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जब वह बेहोश हो गई, तब उसके साथ मुख्य आरोपी प्रकाश ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की दिया धमकी
पीड़िता सुबह जब होश में आई और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने और जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज और बदनामी के डर से महिला सहम गई, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। कभी वीडियो डिलीट करने, तो कभी टिकट कंफर्म करने के नाम पर पैसे मांगे गए। इस पूरे जालसाजी के दौरान शिक्षिका से कुल 14 लाख 81 हजार रुपये वसूल लिए गए। साथ ही, गया के ही स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मीटिंग के बहाने बुलाकर महिला के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया गया।
यह भी पढ़े: मोसरमा मेले से लौट रही कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 3 की मौत
कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
महिला को MLC टिकट का कहीं कोई अता-पता नहीं चला, तो उसने हिम्मत जुटाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर गया के कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया। एसएचओ (SHO) धनंजय कुमार सिंह ने बताया, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और बक्सर जिले के रहने वाले तीन आरोपियों प्रकाश, गंगाराम और कृष्णा को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।