Jharkhand Triple Murder: अवैध संबंध के चक्कर में पिता ने 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट

Jharkhand Crime News: गिरिडीह के मुफस्सिल इलाके में एक सनकी पिता ने अवैध संबंध में अपनी ही 3 मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand Triple Murder: अवैध संबंध के चक्कर में पिता ने 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट

Updated Jun 09 2026 07:33 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Giridih, Jharkhand, India

झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के वक्त आरोपी की पत्नी और उसके बेटे किसी तरह भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। यह पूरी घटना गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव की है।


गहरी नींद में सो रही थीं बेटियां, पिता ने उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय आरोपी पिता नंदू यादव उर्फ नंदकिशोर यादव सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे, जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था, तभी उसने घर में रखा धारदार हथियार उठाया और बिस्तर पर सो रही अपनी तीनों बेटियों पर हमला कर दिया और बारी-बारी से तीनों मासूम का गला रेत दिया। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी, इसके अलावा 6 वर्षीय जुड़वा बहने रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी के रूप में हुई है।

Ads


यह भी पढ़े: रांची के धुर्वा में आपसी विवाद के कारण मुस्लिम युवक को गोली मारकर की हत्या, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार


 मां और बेटे ने भागकर बचाई जान

आरोपी की पत्नी राधा देवी की नींद चीख-पुकार सुनकर खुली, तो वह अपनी आँखों के सामने तीनों बच्चियों को खून से लथपथ देखकर सन्न रह गई। उसी वक्त नंदू यादव ने अपनी पत्नी और छोटे बेटे पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन राधा देवी ने अपने मासूम बेटे को गोद में उठाकर घर से बाहर की तरफ भागकर एक पड़ोसी के घर में छिप गई और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई।


क्या है हत्या की वजह?

ग्रामीणों ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता है और पिछले कुछ समय से दूसरे गांव की महिला के साथ उसका अवैध संबंध चल रहा था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सनकी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Ads


यह भी पढ़े: झारखंड के रांची में सेक्स रॉकेट में आधा दर्जन से भी ज्यादा लड़कियां हुई गिरफ्तार, चल रहा था अवैध रूप से धंधा


पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार

इस घटना से चीख-पुकार मचने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सदर SDPO जीतबाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता नंदू यादव को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को घटनास्थल से बरामद कर लिया है, साथ ही पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को गंभीरता से देखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों के एक विशेष मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।