आगरा में कॉकरोच बनकर कचहरी पहुंचा निलंबित फायरकर्मी, यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई के बीच अनोखा प्रदर्शन

आगरा में यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर कॉकरोच बनकर कचहरी पहुंचे। गेट पर रोके जाने के बाद पीड़ित ने दिया धरना दिया जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

आगरा में कॉकरोच बनकर कचहरी पहुंचा निलंबित फायरकर्मी, यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई के बीच अनोखा प्रदर्शन

Updated Jun 09 2026 02:10 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Agra, Uttar Pradesh, India

उत्तर प्रदेश के आगरा की दीवानी कचहरी में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब एक यौन उत्पीड़न के मामले में निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर कॉकरोच की वेशभूषा में अदालत परिसर में धरना देते हुए दिखाई दिए। 

जितेंद्र राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके खिलाफ 2024 में एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

Ads



पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी 2024 को नकल माफिया के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्हें फंसाने के लिए 9 जुलाई 2024 पर झूठा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया।

जितेंद्र राठौर ने बताया कि जिस तारीख को घटना का आरोप लगाया गया था, उस दिन वह महाराजगंज जिले में ड्यूटी पर तैनात थे। जो उनकी बेगुनाही साबित करती है। फिलहाल यह मामला अदालत में चल रहा है और दोनों पक्ष अपने दावे प्रस्तुत कर रहे हैं।

Ads

यह मामला सुर्खियों में तब आया जब जितेंद्र राठौर कचहरी परिसर में अनोखे तरीके से कॉकरोच की वेशभूषा में विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस और न्यायालय सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।