औरंगाबाद: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब बरामद

औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक पिकअप से 255 लीटर झारखंड निर्मित अवैध देशी शराब जब्त की है। तस्कर फरार हैं।

औरंगाबाद: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब बरामद

Aurangabad News: शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भारी मात्रा में पिकअप वैन से झारखंड निर्मित देसी शराब जब्त की है।


यह भी पढ़े: औरंगाबाद में सड़क हादसे में NTPC कर्मी की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम


गाड़ी से बरामद हुई शराब

गुप्त सूचना के आधार पर माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय को जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वैन के जरिए अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है, जिससे पुलिस ने अपनी टीम के साथ भारथौल के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही चालक अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर पिकअप को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। पुलिस जब पिकअप वैन (BR26G-3157) की तलाशी ली, तो उसमें छुपा कर रखे गए 34 कार्टून शराब मिले। इसमें कुल 255 लीटर झारखंड निर्मित ‘टनाका’ देशी शराब बरामद हुई।

Ads


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने उत्पादन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जब्त वाहन के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।