Aadhaar Card के नियमों में किए गए बड़े बदलाव! जन्मतिथि, नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलने के लिए मान्य होंगे सिर्फ तीन तरह के दस्तावेज

Aadhaar Card के नियमों में किए गए बड़े बदलाव! जन्मतिथि, नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलने के लिए मान्य होंगे सिर्फ तीन तरह के दस्तावेज

Updated Dec 01 2025 03:53 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

भारत के लोगों के लिए आधार कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना कई सारे सरकारी से लेकर प्राइवेट कामों में रुकावट आ जाती है, बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड बनवाने पासपोर्ट बनाने यहां तक की रेलवे की टिकट करवाने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

लेकिन कुछ लोगों को आधार कार्ड पर सही पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर नहीं होने के कारण महत्वपूर्ण कामों में समस्या का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर UIDAI ने नाम पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नए नियम जारी किए हैं जिससे आम लोगों को अपना आधार कार्ड पर आसानी से जानकारी अपडेट कर पाएंगे।

Ads


UIDAI के नई नियम अनुसार अलग-अलग जानकारी अपडेट करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

1 आधार पर नाम अपडेट करने के लिए दस्तावेज

आधार कार्ड पर नाम अपडेट करने के लिए दस्तावेज के रूप में आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या किसी भी सरकारी विभाग से जारी किया गया प्रमाण पत्र देना होगा।

Ads


2 पता अपडेट करने के लिए दस्तावेज

Aadhaar Card पर अपना पता अपडेट करने के लिए आपको बैंक का स्टेटमेंट या बैंक का पासबुक के अलावा बिजली या पानी का बिल (जो अधिकतम 3 महीने पुराना हो) दस्तावेज के रूप में जमा करना होगा। 


3 जन्मतिथि बदलवाने के लिए दस्तावेज

आधार पर अगर आपको अपना जन्मतिथि बदलवाना है तो उसके बदले कुछ मुख्य दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, दसवीं या 12वीं की मार्कशीट, फिजिकल पैन कार्ड या कोई भी ऐसी सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो उसे जमा करवाना होगा।

Ads


UIDAI के नई गाइडलाइन के अनुसार अगर आपके किसी दस्तावेज़ पर नाम, पता और जन्म तिथि तीनों मौजूद है तो एक दस्तावेज के आधार पर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं, इसमें पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें आपका नाम पता और जन्मतिथि तीनों उपलब्ध होती है तो आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पासपोर्ट को दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।