Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू अमरनाथ की यात्रा, जानिए क्या होंगे नए नियम

Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू अमरनाथ की यात्रा, जानिए क्या होंगे नए नियम

Updated Jun 28 2025 01:19 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Amarnath Yatra: महादेव के दरबार अमरनाथ में भक्तों का जाने का इंतजार अब खत्म होने वाला है, श्रद्धा और आस्था के प्रतीक अमरनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु जाकर भगवान शिव की पूजा और आराधना करते हैं, दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में भगवान शंकर स्वयं विराजमान है, जिनके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु कठिन यात्रा करके भगवान शंकर की मंदिर अमरनाथ धाम में जाते हैं.

11 जून 2025 को प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2025

Ads

से 38 दिवसीय अमरनाथ की पवित्र यात्रा को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा, अमरनाथ धाम में भगवान शिव बर्फानी शिवलिंग के रूप में विराजमान है जहां पर श्रद्धालु कठिन यात्रा करके भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैंरास्ते में रोमांचक और सुंदरता से भरपूर बर्फीले पहाड़ियों के नजारे के साथ-साथ श्रद्धालु भक्ति भजन करते हुए अमरनाथ की गुफा तक पहुंचाते हैं, यहां जाने के लिए रास्ता जितना ही रोमांचक है उतना ही कठिन भी है उसके बाद भी लाखों श्रद्धालु उसके बाद भी लाखों श्रद्धालु हर साल अमरनाथ की यात्रा पर पहुंचते है.

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नलिखित है.

  • अमरनाथ की यात्रा पर जाने से पहले अपना पंजीकरण अवश्य कर ले, पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है.
  • कठिन मार्ग होने के कारण सभी यात्रियों को अपने स्वास्थ्य का जांच करना अनिवार्य है, चिकित्साह रूप से स्वस्थ आदमी को ही अमरनाथ यात्रा करने के लिए अनुमति दी जाती है.
  • अमरनाथ की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सेवा के जवान सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसी पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे
  • यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने साथ गर्म कपड़े फर्स्ट-एड किट, रेनकोट और अन्य आवश्यक सामग्री साथ लेकर जाएं क्योंकि अमरनाथ की यात्रा पर मौसम कभी भी बदल सकता है
  • अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 38 दिनों तक चलेगी इस बीच श्रद्धालु अमरनाथ जाकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं

महादेव के दर्शन के लिए अमरनाथ के यात्रा पर लाखों श्रद्धालु कठिन यात्रा करके पहुंचते हैं यह सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि भक्ति और अटूट आस्था भी हैजिसके वजह से यात्री इतनी कठिन मार्ग पर भी अमरनाथ की दिव्या यात्रा करते हैं अगर आप भी अमरनाथ जाने का योजना बना रहे हैं तो अपनी तैयारियां शुरू कर दीजिए

Ads