पवन सिंह ने स्टेज पर महिला आर्टिस्ट को किया शादी के लिए प्रपोज, पत्नी ज्योति सिंह से विवाद के बीच मचा बवाल!

ज्योति सिंह से तलाक के विवाद के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। एक इवेंट में महिला आर्टिस्ट को किया शादी के लिए प्रपोज। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

पवन सिंह ने स्टेज पर महिला आर्टिस्ट को किया शादी के लिए प्रपोज, पत्नी ज्योति सिंह से विवाद के बीच मचा बवाल!

Updated May 20 2026 03:16 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Pawan Singh Marriage News: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह फिल्म या कोई गाना नहीं है, बल्कि स्टेज शो के दौरान उनका दिया गया बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह ने एक महिला आर्टिस्ट से शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आए हैं। 


पवन सिंह ने दिया शादी का ऑफर

मजाक-मजाक में पवन सिंह इवेंट के दौरान मंच पर एक महिला आर्टिस्ट से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तो महिला आर्टिस्ट ने कहा कि उन्हें एक अच्छे सुंदर, सुशील और कमाऊ लड़के की तलाश है। इसी पर पवन सिंह ने कहा कि किसी और को क्या ढूंढना, आपके सामने ही तो खड़ा हूं, देख लीजिए, चुन लीजिए। सांवला हूं ,काला हूं और कमाऊ,संस्कारी के साथ-साथ टिकाऊ भी हूं। लेकिन हंसते हुए पवन सिंह ने यह भी कहा कि आजकल के फैशन के दौर में किसी की गारंटी नहीं है, सिर्फ वारंटी है, लेकिन मैं टिकाऊ हूं और हमेशा रहूंगा।

Ads


रिश्तों और धोखे पर कसा तंज

आजकल के रिश्तों पर भी पवन सिंह ने कसा तंज। उन्होंने कहा कि सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी धोखा देती है। वह कहती कुछ है और करती कुछ और हैं। पवन सिंह के अनुसार, कोई भी रिश्ता लंबे समय तक तभी चलता है जब दोनों तरफ से सच्चाई और ईमानदारी हो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जहां प्यार होता है, वहां पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच झगड़ा होता रहता है। 


फैंस क्यों कर रहे हैं ट्रोल?

भले ही यह सब इवेंट में मस्ती मजाक और मनोरंजन के लिए किया गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि एक तरफ पत्नी ज्योति सिंह अपनी शादी को बचाने और पवन सिंह के साथ रहने के लिए इच्छा जाहिर की है, वहीं दूसरी ओर पवन सिंह सरेआम मंच से महिला आर्टिस्ट के साथ फ्लर्ट और शादी की बातें कर रहे हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को इंटरनेट पर सामने आने से बहस छिड़ गई है।

Ads