औरंगाबाद में पुलिस की कार्रवाई: 12 लीटर कैन बीयर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Bihar News: औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 12 लीटर कैन बीयर बरामद की, और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
Updated Jun 07 2026 12:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad News: बिहार में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। रिसियप थाना क्षेत्र के सरसी गांव में, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिसियप थाना को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अपने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सरसी में छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति को कुल 12 लीटर कैन बियर के साथ पकड़ा गया। इस छापेमारी के दौरान बरामद की गई बियर को पुलिस ने जप्त कर लिया है।
यह भी पढ़े: औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
गिरफ्तार की गई अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से अभी पता लगा रही कि यह बियर कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन क्षेत्रों में वितरण किया जाना था।
औरंगाबाद पुलिस जिले में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।