जानकी नवमी पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का बदला नाम मां सीता मेडिकल कॉलेज
Sitamarhi Medical College New Name: जानकी महोत्सव के अवसर पर सीतामढ़ी पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने मेडिकल कॉलेज के नामकरण की बड़ी घोषणा की। जानें मुख्यमंत्री ने और क्या वादे किए।
Updated Apr 27 2026 12:57 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Sitamarhi, Bihar, India
Sitamarhi Janaki Mahotsav: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फुल एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। जानकी नवमी के पावन अवसर पर सीतामढ़ी वासी और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात दे दी है। जानकी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम अब मां सीता मेडिकल कॉलेज रखा जाएगा।
तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा पंडाल
जैसे ही मुख्यमंत्री ने कॉलेज का नाम बदलने की घोषणा की तो वहां पर मौजूद हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और जय मां सीता के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज गया। सीतामढ़ी के स्थानीय लोगों के लिए यह एक भावुक फल था क्योंकि, वह लंबे समय से ही क्षेत्र का पहचान माता सीता के नाम से जोड़ने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा के BJP में जाने की चर्चाओं पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
माता सीता के आशीर्वाद से बना हूँ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने आगे अपने भाषण में कहा कि मां सीता के जन्मोत्सव के अवसर पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं जो कुछ भी हूं आज जिस पद पर हूं वह माता सीता के आशीर्वाद का फल है।
शहर में उत्सव का माहौल
जानकी महोत्सव के मौके पर पूरे सीतामढ़ी में जगह-जगह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पूरा कड़ा इंतजाम किया गया है। इसी मौके पर सीतामढ़ी पहुंचे CM सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी को विश्व स्तर पर धार्मिक और पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की है।
बिहार की राजनीति, अपराध और विकास की ताज़ा खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए Panthalassa News के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।
चैनल लिंक: यहाँ क्लिक करके जुड़ें