शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो महिला को मोतिहारी जिले से किया गिरफ्तार, 57 लीटर शराब जप्त

सुगौली थाना पुलिस ने दो महिला शराब तस्करों को 57 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार। बस के माध्यम से कर रही थी शराब की तस्करी। पढ़े पूरी खबर

शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो महिला को मोतिहारी जिले से किया गिरफ्तार, 57 लीटर शराब जप्त

Motihari Liquor Smuggling: बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी से जा रही बस में अवैध शराब ले है जा रही है। सूचना के बाद पुलिस वाहन जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान बस में दो महिलाओं के पास से तीन झोलों से 300 मल की 90 पीस कस्तूरी शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 किलो डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

दोनों महिला के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करते हुए पुलिस इस नेटवर्क से जुड़ी उन लोगों की तलाश कर रही है। बिहार में शराब बंद होने के बाद भी तस्कर अवैध शराब का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन लगातार पुलिस अभियान चलाकर इन शराब तस्करो कि मनसूबे को नाकाम करने में लगी है।