डरा या बिका हुआ व्यक्ति ही BJP में जाता है, राघव चड्ढा के पाला बदलने पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला
राघव चड्ढा समेत AAP सांसदों के BJP में जाने पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला। कहा- डरे और बिके हुए लोग ही भाजपा में जाते हैं।
Updated Apr 25 2026 11:40 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद देश की राजनीतिक में भूचाल आ गया है। इस घटना के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघव चड्ढा समय सात अन्य सांसदों के इस कदम पर डर का नतीजा बताया है।
जो कॉम्प्रोमाइज्ड हैं, वही भाजपा में हैं
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय सीधा आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में वही लोग शामिल हो रहे हैं जो केंद्रीय एजेंसियों के दर से दबे डर हैं या फिर बिक चुके हैं। उन्होंने कहा:
"जो लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे आज भी मजबूती से मैदान में डटे हैं। भाजपा में केवल वे ही जाते हैं जो कॉम्प्रोमाइज्ड (समझौतावादी) हैं।"
राघव चड्ढा की टाइमिंग पर उठाए सवाल
राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे चेहरों पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने वफादारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसेनेता जेल में संघर्ष कर रहे थे तब राघव चड्ढा लंदन में अपना समय बिता रहे थे।
तेजस्वी ने किया कड़े सवाल
तेजस्वी ने कहा कि एड की जब कार्रवाई हो रही थी तो राघव चड्ढा लंदन भागे थे या भगाए गए थे, कौन जानता है? आज सब की असलियत सामने आ गई है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों को अब या पहचाना होगा कि उनके साथ कौन विचारों के लिए खड़ा है और कौन सिर्फ अवसर के तलाश में बैठा है।
राघव चड्ढा का पक्ष: AAP के गुनाहों में शामिल नहीं होना चाहता
BJP के दामन थामने वाले राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी के गुनाहों का भागीदार नहीं बनना चाहते थे। चड्ढा के अनुसार:
- पार्टी की कमान अब 'भ्रष्ट और समझौतावादी' लोगों के हाथ में है।
- देश बदलने का दावा करने वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है।