Yamini Singh Marriage: शादी के बंधन में बंधी भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह, जानिए कौन है उनके पति
Yamini Singh Wedding: भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह शादी के बंधन में बढ़ गई है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। भोजपुरी के कई सारे एक्ट्रेस और एक्टर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Updated Apr 22 2026 11:40 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा की शादी कोई अभिनेता या अभिनेत्री जब शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनके शादी के चर्चे सुर्खियों में आ ही जाते हैं। आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह की जिनकी शादी तस्वीर है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और उनके फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
भोजपुरी एक्टर श्रृष्टि में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यामिनी सिंह की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और नए सफर की शुरुआत के लिए खुशियां भी जाहिर की है। सृष्टि ही नहीं बल्कि भोजपुरी के और भी कई सारे एक्टर-एक्ट्रेस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं अयाज खान, चाहत सिंह और फिल्म प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने भी तस्वीरें शेयर करके यामिनी को शुभकामनाएं दी है।
कौन है अभिनेत्री यामिनी सिंह का पति?
यामिनी सिंह की शादी की वायरल हो रही तस्वीर में वह अपने पति के साथ जयमाला पर खड़ी दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए हैं, जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सवाल उठने लगा कि यामिनी सिंह के पति कौन है उनका नाम क्या है, लेकिन अभी तक इस बात की खुलासा नहीं हुई है। उनके फैंस जानने की इच्छा जाता रहे हैं यामिनी सिंह की जिस व्यक्ति से शादी हुई है वह क्या करते हैं और कहां के रहने वाले हैं।