Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: How to Apply, Eligibility Criteria & Selection Process
Updated Dec 26 2025 03:19 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
बिहार सरकार ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए बिहार विकास मित्र के पद पर भर्ती की घोषणा की है। अगर आपने 5वीं या 10वीं क्लास पास कर ली है और अपने ही ज़िले में सरकारी नौकरी करके अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महादलित और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके विकास में मदद करना है।
यदि आप भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े क्योंकि इस लेख में, हम आपके एप्लीकेशन से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी शेयर करेंगे, जिसमें आवेदन करने की प्रमुख तिथियां, कुलपद, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण लिंक आदि अन्य संपूर्ण जानकारी शामिल रहेंगे, ताकि आप सब कुछ आसानी से समझ सकें और आवेदन करते समय किसी भी मुश्किल से बच सकें।
Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: Overviews
- लेखक का नाम: बिहार विकास मित्र भर्ती 2026
- पद का नाम: विकास मित्र
- कुल पद: जिला के अनुसार
- आवेदन शुल्क: ₹0/-
- आवेदन की तिथि: अपने जिले का नोटिफिकेशन डिटेल्स के साथ देखें
- शैक्षणिक योग्यता: 5वीं और 10वीं पास
- आवेदन करने की प्रक्रिया: ऑफलाइन
- मासिक वेतन: ₹25,000/-
- आधिकारिक वेबसाइट: bmvm.bihar.gov.in
बिहार विकास मित्र भर्ती 2026 में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: Eligibility
- उम्मीदवार को बिहार के अपने ही जिले के निवासी होना चाहिए
- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होना चाहिए
- शैक्षणिक योग्यता 5वी से लेकर 10वीं पास तक होना चाहिए
बिहार विकास मित्र भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में तीन स्टेप होंगे, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
- मेरिट सूची का निर्माण: यह मेरिट सूची उम्मीदवार के शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निकाली जाती है
- दस्तावेज सत्यापन: इसमें उम्मीदवार के सभी दस्तावेज का सत्यापन किया जाता है यदि इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उम्मीदवार की चयनित प्रक्रिया रद्द कर दी जाती है
- अंतिम चयन सूची: इसमें उम्मीदवार को प्रशिक्षण देकर उन्हें कार्यक्षेत्र में नियुक्त किया जाता है
बिहार विकास मित्र भर्ती में आवेदन ऐसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- उसके बाद होम पेज पर जाना होगा और भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसे प्रिंट आउट निकालना होगा
- अब आपको आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा
- उसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स संलग्न करने होंगे।
- अंत में इस आवेदन फार्म को अपने जिले के ब्लॉक में विकास अधिकारी के कार्यकाल में जमा करना होगा