पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज: US-Iran शांति वार्ता विफल होते ही पाकिस्तान शेयर बाजार धराशायी, KSE-100 में 4500 अंकों की भारी गिरावट

Pakistan Stock Market Crash: पाकिस्तान के शेयर बाजार (PSX) में सोमवार को बड़ा क्रैश देखने को मिला। इस्लामाबाद में US-Iran के बीच चल रही शांति वार्ता बेनतीजा खत्म होने के बाद KSE-100 इंडेक्स 4500 अंक गिर गया। जानें निवेशकों को कितना हुआ नुकसान।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज: US-Iran शांति वार्ता विफल होते ही पाकिस्तान शेयर बाजार धराशायी, KSE-100 में 4500 अंकों की भारी गिरावट

Updated Apr 13 2026 08:16 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Islamabad, Pakistan

Pak Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करके सीजफायर कराने वाला देश पाकिस्तान अब खुद ही भारी संकटों के जाल में फंस गया है। सोमवार को पहले ही दिन पाकिस्तान स्टॉक मार्केट (PSX) क्रैश देखने को मिला है। बेंचमार्क इंडेक्स KSE-100 एक झटके में 4500 अंकों (लगभग 3%) से ज्यादा फिसलकर 1,61,638 के स्तर पर आ गया। 


क्यों गिरा पाकिस्तान का शेयर बाजार?

पाकिस्तान में बाजार की भारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रहे शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है 21 घंटे तक चली इस लंबी बातचीत के बाद भी दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। जिसके कारण ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ पाकिस्तान निवेश को कभी भरोसा डगमगा गया है।


रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़ा झटका

हैरान कर देने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते US-Iran के बीच Ceasefire की खबरें आई थी तब पाकिस्तान बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी रैली देखी गई थी। बुधवार को इंडेक्स 12,000 अंक से ज्यादा उछला था। लेकिन सोमवार की एकाएक गिरावट ने उन सभी फायेदे पर पूरा पानी फेर दिया