LPG New Rules 2026: बदल गए रसोई गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियम, जानें ताज़ा दरें

मई 2026 से LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदल गए हैं। कमर्शियल गैस ₹993 महंगी हुई है। जानें क्या हैं नए नियम और आपके शहर में सिलेंडर के ताज़ा रेट्स।

LPG New Rules 2026: बदल गए रसोई गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियम, जानें ताज़ा दरें

Updated May 05 2026 04:14 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने मई से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नियमों के बदलने से इसका सीधा असर देश के करोड़ों घरेलू और कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। जहां एक तरफ कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है, तो वहीं घरेलू ग्राहकों की डिलीवरी और बुकिंग के अंतराल को लेकर नियम को और सख्त कर दिया गया है। 

 

LPG के नए नियम: क्या बदलाव हुए हैं? (LPG New Rules May 2026)

सरकार ने गैस की कालाबाजारी को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित 4 मुख्य बदलाव किए हैं: 

1. बुकिंग अंतराल में बदलाव (Booking Interval): केंद्र सरकार द्वारा बदले गए नियम के अनुसार, शहरी क्षेत्र में ग्राहक एक गैस सिलेंडर को लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिनों के बाद ही बुक कर पाएंगे। पहले यह सीमा 21 दिनों की थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अंतराल बढ़कर 45 दिन कर दिया गया है। 

2. OTP आधारित डिलीवरी (DAC System): नए नियम के अनुसार, गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए Delivery Authentication Code अनिवार्य कर दिया गया है। यानी की डिलीवरी मैन के आने पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को साझा करने के बाद ही गैस सिलेंडर मिल पाएगा।

3. LPG और PNG एक साथ नहीं: यदि आपके घर में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन है, तो आप एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ऐसे ग्राहकों को अपना एलपीजी कनेक्शन को रद्द करना होगा।

4. KYC अनिवार्य: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित e-KYC करवाना अनिवार्य हो गया है। ऐसा नहीं करने पर आपकी सब्सिडी रुक सकती है, या मिलने में देरी भी हो सकती है। सब्सिडी लेने के लिए आपको ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है।


LPG गैस मूल्य वृद्धि: कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा

ग्लोबल मार्केट और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के तनाव के कारण, गैस की कीमतों में बड़ा असर दिखाई दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹3071.50 हो गई है। इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल और खान-पान के व्यवसाय पर पड़ रहा है।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अभी राहत भरी खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है; अभी इसकी कीमत ₹913 पर स्थिर है।


नया LPG कनेक्शन कैसे लें? (How to get New LPG Connection)

अगर आप नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आप Indane, Bharat Gas या HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए दस्तावेज के रूप में आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। वर्तमान में एक नए सिंगल सिलेंडर कनेक्शन लेने के लिए लगभग ₹2,200 की राशि देनी होगी।