सुरों की मलिका आशा भोंसले का निधन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक कहा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी उनकी आवाज
92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का हुआ निधन। प्रधानमंत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए दी श्रद्धांजलि। पड़े पूरी खबर
Updated Apr 12 2026 02:34 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Death of Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत के एक युग का अंत हो गया है। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले जी का निधन आज 12 अप्रैल 2026 को हो गया है। इस दुख भारी खबर सुनते ही प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री मोदी का भावुक संदेश
नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि आशा भोसले जी का निधन से गहरा दुख हुआ है। वह भारत की अब एक तक की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थी। उनकी असाधारण संगीतमय यात्रा जो दशकों तक चली, ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। और पूरे दुनिया की अनगिनत दिलों को छुआ है।
Deeply saddened by the passing of Asha Bhosle Ji, one of the most iconic and versatile voices India has ever known. Her extraordinary musical journey, spanning decades, enriched our cultural heritage and touched countless hearts across the world. Be it her soulful melodies or… pic.twitter.com/SbFrzf1Meu
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि चाहे उनके सुरीले गीत हो या जीवित रचनाएं उनकी आवाज में हमेशा एक कालातीत चमक रहती थी।इसके साथ ही पीएम मोदी ने आशा जी के साथ हुई अपनी मुलाकातों को याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर की है।