Asha Bhosle Died: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती, संगीत जगत में शोक
भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की हुआ निधन। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देशभर में आशा ताई के निधन से शोक की लहर। पढ़ें पूरी ख़बर।
Updated Apr 12 2026 02:49 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
Asha Bhosle passes away: भारत की सबसे प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले, जिन्होंने सात दशकों तक अपनी मधुर आवाज से सिनेमा जगत को मंत्रमुग्ध किया, 92 वर्ष की आयु में दुनिया से विदा हो गईं। शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा इकाई में भर्ती कराया गया था। देशभर के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया।
शनिवार को आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी उनकी पोती जनाई भोसले ने गायिका की हेल्थ अपडेट्स को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखी थी की उन्हें सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान के कारण अस्वस्थता महसूस हो रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे हमारी संवेदनाओं का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। जैसे ही प्रशंसकों को गायिका के बिगड़ते स्वास्थ्य की खबर मिली, अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा होने लगी और लोग आशा भोसले के आवास पर भी इकट्ठा होने लगे। सभी को उम्मीद थी कि वह ठीक होकर घर लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनदयाल मंगेशकर अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे। वह भारत की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। उनके पिता का देहांत तब हुआ जब वह 9 वर्ष की थीं। इसके बाद उनका पूरा परिवार कोल्हापुर से मुंबई आ बसा। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को देखकर उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और 1943 में आशा भोसले ने मराठी फिल्म 'मझा बाल' में अपना पहला गीत गाया। उस गीत का नाम 'चला चला नाव वाला' है।फिर 1948 में, उन्होंने फिल्म चुनरिया में सावन आया गाना गाया और जल्द ही भारतीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक बन गईं।
गायिका के पार्थिव शरीर को उनके लोअर परेल स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम दर्शन सुबह 11:00 बजे होंगे। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह दादर के शिवाजी पार्क में उसी स्थान पर किया जाएगा जहां उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ था।