TS Inter Results 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे तेलंगाना इंटरमीडिएट नतीजे, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक
TS Inter Results 2026 Live: तेलंगाना बोर्ड आज सुबह 11 बजे इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित करेगा। अपना हॉल टिकट नंबर तैयार रखें और डायरेक्ट लिंक, पासिंग मार्क्स व मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें।
Updated Apr 12 2026 09:34 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Telangana, India
TSBIE Results 2026: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) आज, 12 अप्रैल 2026 को इंटर प्रथम (1st Year) और द्वितीय वर्ष (2nd Year) के परिणाम घोषित होने वाली है। लगभग 10 लाख छात्र अपने एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तेलंगाना स्टेट बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का परिणाम सुबह 11:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।
TS Inter Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके छात्र अपनारिजल्ट देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं बस आपको आसान से स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'TS Inter 1st Year Results 2026' या 'TS Inter 2nd Year Results 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Hall Ticket Number और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने मार्क्स मेमो को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशल वेबसाइट की स्पीड डाउन हो सकती है तो ऐसी स्थिति में छात्र esults.cgg.gov.in, tgbienew.cgg.gov.in, results.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करके अपना परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा में पास होने के लिए जाने कितनी चाहिए नंबर और अन्य जानकारी
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन TS Inter 1st और 2nd Year Exams 2026 मैं पास होने के लिए छात्र को कम से कम प्रत्येक विषय में 35% नंबर लाना अनिवार्य है तभी वह परीक्षा में सफल माने जाएंगे।
महत्वपूर्ण सूचना: अगर आप अपने परीक्षा में आए हुए नंबर से संतुष्ट नहीं है। तो बोर्ड के द्वारा Re-verification और Recounting के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिससे आप अपना परीक्षा का सभी पेपर दोबारा चेक करवा सकते हैं इसके लिए आपके प्रति पेपर 100 से ₹600 चार्ज देना होगा।