पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट लुक आउट, फिर दिखेगा दिनेश लाल यादव का एक्शन अवतार
Patna Se Pakistan 2 First Look: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की पटना से पाकिस्तान 2 फिल्म का फर्स्ट लुक जारी। जंजीरों में जकड़े निरहुआ और बारूद के बीच बदले की आग। जानें फिल्म की कास्ट, क्रू और रिलीज अपडेट।
Updated Apr 19 2026 09:09 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
साल 2015 में आई फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर एक्शन था। अब इस फिल्म के दूसरे भाग 'पटना से पाकिस्तान 2' का पहला पोस्टर (First Look) लुक जारीकर दिया गया है।
इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर निरहुआ ने पटना से पाकिस्तान 2 का पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है। फिल्म की इस पोस्ट में दिनेश लाल यादव एक उग्र और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी सफेद दाढ़ी, लंबे बाल और आंखों में बदले की भावना झलक रही है। पोस्ट में निरहुआ के हाथों में जंजीरें हैं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर के साथ फिल्म का विलन भी नजर आ रहा है, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार फिल्म में ड्रामा और एक्शन पिछले भाग से कई गुना ज्यादा होगा।
पटना से पाकिस्तान 2 का निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माता प्रेम राय, निर्देशक अनंजय रघुराज, पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखी है और संगीत ओम झा और साजन मिश्रा ने दिया है।
पटना से पाकिस्तान में निरहुआ ने कबीर का किरदार निभाया था, जो आतंकवादी हमले में अपने परिवार को खोने के बाद बदला लेने के लिए पाकिस्तान जाता है। निर्देशक आनंदजय रघुराय के अनुसार, पटना से पाकिस्तान 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था। यह फिल्म न केवल देशभक्ति की भावना से भरपूर होगी, बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश भी देगी।