नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित, विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। जानें कैसे यह सम्मेलन और महिला आरक्षण अधिनियम (33% सीटें) 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा।
Updated Apr 13 2026 09:39 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम देश के विकास में महिलाओं को निर्णायक भूमिका और उनके नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं शामिल हो रही है। इसके साथ ही शिक्षा जगत, सरकार, विज्ञान खेलकूद, मीडिया सामाजिक कार्य और संस्कृति क्षेत्र से संबंधित महिलाएं भी उपस्थित होंगी। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में महिलाओं की भूमिका को स्पष्ट करेगा।
विधायी सुधार और महिला आरक्षण
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभाव पर चर्चा होगी। 2023 के सितंबर में संसद द्वारा पारित ऐतिहासिक अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 पर प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की प्रावधान हुआ था। आने वाले 16 तारीख से शुरू होने वाले सांसद सत्र में इस आरक्षण को लेकर पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने की योजना पर पूर्ण विचार होने वाला है।