क्या ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने कर ली सगाई? वायरल फोटो ने मचाया तहलका

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का रोका सेरेमनी हो गया। अंगूठी फ्लॉन्ट का तस्वीर इंस्ट्राग्राम पर हो रहा वायरल। जानें इस वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई।

क्या ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने कर ली सगाई? वायरल फोटो ने मचाया तहलका

Updated Apr 13 2026 12:11 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Eisha Singh and Avinash Mishra Engagement: बिग बॉस 18 हाउस में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री ईशा सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके चलते वह चर्चा में हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप की खबर को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है।


ईशा और अविनाश ने क्या कर ली सगाई?

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए और अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने रोका समारोह की घोषणा कर दी है, हालांकि ईशा और अविनाश ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की है।


बिग बॉस 18 का घरों में यह दोनों अपनी खूबसूरती केमिस्ट्री के लिए जाने जाते थे, और अपनी अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते थे। हालांकि महज़ ये दोनों ने एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताया है।



फैंस ने दिया बधाई

ईशा और अविनाश की वायरल तस्वीर देखने के बाद, प्रशंसक इंस्टाग्राम पर बधाई और प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं, जबकि कुछ प्रशंसकों का अलग मत है, उनका कहना है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं, वहीं अन्य का मानना ​​है कि यह एक पोस्ट-प्रमोशनल रणनीति भी हो सकती है।