छात्र का व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गए मशहूर शिक्षक खान सर

छात्र का व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गए मशहूर शिक्षक खान सर

Nov 19 2025 01:39 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, यूट्यूब पर अपनी पढ़ाई का वीडियो अपलोड कर वायरल होने वाले शिक्षक के ऊपर एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि खान सर यूपीएससी की तैयारी करने के लिए 70000 रुपए ले रहे हैं.

यूट्यूब पर चर्चित शिक्षक बिपिन सर ने किया खुलासा दर्शन देर रात उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि उनके पास एक छात्रा का व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें वह कह रहा है कि मैं यूपीएससी की तैयारी खान सर के इंस्टिट्यूट से करना चाहता हूं लेकिन वहां पर 70000 रुपए मांगी गई है मैं चाहता हूं कि आप हमारी मदद करते और फि 70000 से घटकर 40000 करवा दे ताकि मैं यूपीएससी की तैयारी कर सकूं।

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई है लेकिन इस व्हाट्सएप चैट को वायरल होने के बाद खान सर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. 

विपिन सर ने जब छात्र को कॉल करके पूछा कि खान सर का यूपीएससी का फीस ₹10000 है तो युवक ने बताया कि ऑफलाइन क्लास करने की फीस ₹70000 है और यह कोर्स 3 साल का है जिसकी वजह से मैं तैयारी करने में असमर्थ हूं आप मेरी मदद कर दें ताकि मैं यूपीएससी की तैयारी कर सकूं