पाकुड़ में विद्यालयों के जोनवार वर्गीकरण पर दावा-आपत्ति आमंत्रित, 28 मई तक जमा करें आवेदन

पाकुड़ जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने विद्यालयों के नए जोनवार वर्गीकरण पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। संबंधित पक्ष 28 मई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पाकुड़ में विद्यालयों के जोनवार वर्गीकरण पर दावा-आपत्ति आमंत्रित, 28 मई तक जमा करें आवेदन

Updated May 27 2026 05:38 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Pakur, Jharkhand, India

झारखंड के पाकुड़ जिले से शिक्षा विभाग ने एक सूचना जारी करते हुए बताया कि जिले में प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों का नए सिरे से जोनवार वर्गीकरण किया गया है। कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभागीय संकल्प संख्या 2093 दिनांक 06.08.2019 एवं अधिसूचना संख्या 1556 दिनांक 08.06.2022 में निहित प्रावधानों के आलोक में यह वर्गीकरण किया गया है। 

सूचना में बताया गया कि जोनवार वर्गीकृत प्रारंभिक विद्यालयों के संबंध में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, वे संबंधित पक्ष अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति विभागीय संकल्प के आलोक में दिनांक 28.05.2026 तक संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ में जमा करना होगा। कार्यालय ने स्पष्ट किया कि किए गए दावों और आपत्तियों के आधार पर ए सिरे से किए गए जोनवार वर्गीकरण को त्रुटि रहित बनाया जाएगा। 

Ads