Accident News Bihar: पटना-गया NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के पिता की मौत
पटना-गया NH-22 पर भीषण हादसा: बेटे की शादी में जा रहे पिता की मौत, मसौढ़ी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा। महिला और बच्चा गंभीर।
Updated May 01 2026 01:41 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सरवां रेलवे गुमटी के पास पटना-गया नेशनल हाईवे 22 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दूल्हे के पिता की मौके पर मौत हो गई और एक महिला के साथ एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घर में शादी का माहौल था लेकिन पल भर में मातम में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के काले रंग के क्रेटा कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की इस भीषण हादसा में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बिहार में अब नहीं रहेगा संजय गांधी का नाम? सरकार के इस बड़े फैसले ने मचाया सियासी घमासान
मृत व्यक्ति की पहचान परसा थाना क्षेत्र के ढिबरा जलालपुर निवासी नरेश सिंह के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मणिचक धाम मसौढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने उनके बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी की खुशी मातम में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और कोमल कमल मीणा धरनवा थाना, मसौढ़ी थाना और नदवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हादसे का जिम्मेवारी ठहराया। इसके साथ ही हाईवे पर सख्त ट्रैफिक नियम की मांग की है।