पटना में मानवता शर्मसार: 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी, एक की हत्या से सनसनी

Patna Crime News: पटना में 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत। पालीगंज में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और पटना सिटी में लापता 10 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

पटना में मानवता शर्मसार: 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी, एक की हत्या से सनसनी

Updated Apr 23 2026 12:26 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Minor Girl Rape Case Patna: बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग क्षेत्र में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने के मामले सामने आए हैं। इस घटना न केवल पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है बल्कि आम जनता में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


1. पालीगंज: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म

पहली घटना पटना के पालीगंज इलाके में हुई है जहां मात्र 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने मासूम को हवस का शिकार बनाया इसके बाद बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले को छानबीन करने में लग गई है और पुलिस ने भरोसा दिलाते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।


2. पटना सिटी: लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद

वही दूसरा मामला पटना सिटी क्षेत्र का है जिसने सुरक्षा दावों को पोल खोल कर रख दिया है। यहां पर एक 10 साल की बच्ची जो पिछले दिनों से लापता थी उसका 100 आज बरामद किया गया है बच्ची का शव मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया है।

दुष्कर्म की आशंका:

शव की स्थिति देखते हुए आशंका जताई जा रही है की हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत हरकत या दुष्कर्म किया गया है। बच्ची का मृत शरीर जैसे ही परिजनों को सौंपा गया तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और वह न्याय की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है। 


पुलिस की कार्रवाई और तनाव

इन दोनों घटनाओं के बाद पटना पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म और दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। पटना सिटी में हुई घटना के मामले में पुलिस आसपास की सीसीटीवी फोटोस खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।