12 हजार रुपये रिश्वत लेते नगरनौसा की BPRO अनुष्का कुमारी गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

12 हजार रुपये रिश्वत लेते नगरनौसा की BPRO अनुष्का कुमारी गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Updated Mar 21 2026 08:11 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Nalanda, Bihar, India

नगरनौसा (नालंदा)। बिहार के नालंदा जिले के नगर नौसा में निगरानी अवशोषण ब्यूरो ने शनिवार को छापा मार कर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को ₹12000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

छठ घाट निर्माण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार कपड़ा निवासी अजय कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत समिति द्वारा उनके गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण करने का योजना अनुशंसित की गई थी। इस सरकारी कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए और कागजों को खोलने और फाइल को आगे बढ़ाने के लिए बीपीआरो अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांग की थी।

निगरानी विभाग (एसयूवी) का बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले को गुप्त रूप से सत्यापन किया और आप सहित पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीमका गठन किया। योजना के अनुसार जैसे ही अजय कुमार जैसे ही रिश्वत लेकर अधिकारी अनुष्का कुमारी के पास पहुंचे तो घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें रंग के हाथ पकड़ लिया।

BPRO के सरकारी आवास पर विजिलेंस की छापेमारी

विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद लगभग दोपहर के 3:00 बजे अधिकारी केआवासीय पर कर पहुंची और बीपीआरो के सरकारी क्वार्टर पर भी तलाशी लिए जांच में कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। इसके बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।