TRP King होने के बावजूद पवन सिंह से निकले आगे खेसारी लाल यादव, 'बैटलग्राउंड 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्या Pawan Singh का जादू कम हो रहा है? TRP King होने के बावजूद Khesari Lal Yadav ने 'बैटलग्राउंड 2' से पवन सिंह को कैसे पछाड़ा? जानें असली आंकड़े और इम्पैक्ट

TRP King होने के बावजूद पवन सिंह से निकले आगे खेसारी लाल यादव, 'बैटलग्राउंड 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड

Updated Apr 27 2026 07:49 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav TRP: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े धुरंधर पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव फिर एक बार आमने-सामने हो गए हैं। इस बार दोनों के बीच का मुकाबला किसी फिल्म या गाने को लेकर नहीं बल्कि नेशनल लेवल के रियलिटी शो के टीआरपी और इंपैक्ट को लेकर है। सुपरस्टार पवन सिंह Rise and Fall शो पूरा कर चुके हैं, तो वही खेसारी लाल यादव Battleground 2 में तहलका मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Pawan vs Khesari दोनों में कौन है आगे?

एक तरफ पवन सिंह राइज एंड फॉल में जब गए थे तो शो की टीआरपी आसमान छूने लगी थी। Amazon MX Player ने भी उन्हें टीआरपी किंग का टैग दिया था। लेकिन वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो, इस समय खेसारी लाल का पलड़ा भारी होते हुए दिखाई दे रहा है। पवन सिंह जिस रियलिटी शो में गए थे वहां पर स्टार में देखा जाए तो पवन सिंह अकेले थे हालांकि को कीकू शारदा भी मौजूद थे जो एक जाना माना चेहरा है।

अगर बात खेसारी लाल की करें तो खेसारी बैटलग्राउंड 2 में दिखाई दे रहे हैं जहां पर स्टार की संख्या जाएदा हैं टीम इंडिया के गब्बर यानी कि शिखर धवन, यूथ आइकॉन फुकरा इंसान और प्रियंका चौधरी जैसे सेलिब्रिटी इस शो में दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद भी खेसारी इस शो में अपनी पकड़ मजबूत बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में दिखेगा महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का जलवा, फिल्म 'Varanasi' का फर्स्ट लुक हुआ आउट


एटीट्यूड बनाम एंटरटेनमेंट: कौन जीत रहा दिल?

  • पवन सिंह का स्टाइल: शो के दौरान Pawan Singh अपने सिग्नेचर स्वैग और एटीट्यूड में नजर आ रहे थे। हालांकि उनके नाम से टीआरपी जरूर मिली थी लेकिन कई बार वह शो के माहौल से कटे हुए दिखाई दिए। बीच में चुनाव के कैंपियन को लेकर शो छोड़कर चले भी गए थे। पवन का शो छोड़ना भी एक चर्चा का विषय बन गया था।
  • खेसारी का देसी तड़का: दूसरी तरफ, Khesari Lal Yadav पूरी तरह शो में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। उनका मजाक करने का अंदाज और देहाती स्टाइल लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। वह न केवल खुद नाच रहे हैं बल्कि भोजपुरी गाने के धुन पर सभी को नचा भी रहे हैं।



यह भी पढ़ें: निशा दुबे ने शेयर की अपने बचपन की अनसीन फैमिली फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई सादगी

TRP का गणित: आंकड़ों में कौन है आगे?

बात अगर TRP की की जाए तो इस बार टक्कर की है। राइज एंड फॉल शो जिस समय आया था, उस समय की बड़ी TRP का लिस्ट में शामिल हो गया था। लेकिन बैटलग्राउंड 2' की व्यूअरशिप भी उसे शो से 3 से 4 गुना ज्यादा बताई जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी दर्शकों खींच रहे थे तो वहीं बैटलग्राउंड्स 2 में क्रिकेट प्रेमी, यूट्यूब फैंस के साथ-साथ पूरे यूपी बिहार के लोग भी कनेक्ट हो रहे हैं ।


ताज़ा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें: Join Panthalassa News on WhatsApp