वोट चोरी का भंडा फोड़ हरियाणा से भेजे जा रहे हैं वोटर, पूछने पर बताएं बीजेपी ने करवाया है टिकट

वोट चोरी का भंडा फोड़ हरियाणा से भेजे जा रहे हैं वोटर, पूछने पर बताएं बीजेपी ने करवाया है टिकट

Updated Nov 06 2025 06:57 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

हरियाणा के करनाल रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहा कि सामने बैठे हुए लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और वह करनाल से बिहार वोट देने के लिए जा रहे हैं, वायरल वीडियो में लोग भारतीय जनता पार्टी के बैनर भी लिए हुए हैं और वह कह रहे हैं कि हमें मुख्यमंत्री जी ने फ्री टिकट दिया है ताकि हम बिहार जाकर वोट कर सके.

Ads

इस वीडियो को वायरल होने के बाद एक अलग सा भूचाल मच गया है क्योकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 नवंबर को वोट चोरी को लेकर खुलासा किया था, जिसमें बताया था कि हरियाणा के इलेक्शन में किस तरह से फर्जी वोटरों के वोट से बीजेपी ने वोट चोरी की थी, हरियाणा में कांग्रेस की जीत हुई थी लेकिन बीजेपी ने वोट चोरी का षड्यंत्र रच कर कांग्रेस को हराया था.

Ads

हरियाणा के वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल भी शामिल

राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए दिखाया कि ब्राजील की मॉडल की तस्वीर हरियाणा के अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग नाम से इस्तेमाल की गई है लगभग 200 से ज्यादा बार इस मॉडल की फोटो वोटर लिस्ट के सूची में डाली गई है.