Dr. Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग: #Bhim_Janta_Party क्यों कर रहा है ट्रेंड?
Dr. Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती से पहले X पर #Bhim_Janta_Party क्यों हो रहा है ट्रेंड? रायबरेली में बीजेपी का बड़ा दांव और राहुल गांधी का 'रन फॉर अंबेडकर' बना चर्चा का विषय। पूरी खबर पढ़ें।
Updated Apr 13 2026 01:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) से ठीक एक दिन पहले आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर #Bhim_Janta_Party तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के पीछे सत्ता पक्ष औरविपक्ष के दलित वोटो को निशाना बनाने का होड़ मची हुई है। इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर की विरासत पर जो की राजनीतिक के मुख्य वजह मानी जा रहे हैं।
ट्रेंड होने के 3 बड़े कारण:
1. रायबरेली में बीजेपी का बड़ा दांव
कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली बरेली में डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा का उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अनावरण कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के इस कदम को सीधे तौर पर दलित समुदाय के बीच पकड़ को मजबूत बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी को भी अवतार बता रहे हैं।
2. राहुल गांधी का 'रन फॉर अंबेडकर'
वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई है। जिसकी तस्वीर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है उसमें नीली शर्ट और जय भीम का स्कार्फ पहने राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं।
3. बीजेपी का मेगा सेलिब्रेशन प्लान
बीजेपी के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा ने देश भर में बड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई है। लखनऊ में 11000 दिए जलाने से लेकर हर मंडल स्तर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों की साफ सफाई करवा रही है और इस बार बीजेपी के तरफ से अंबेडकर जयंती को भव्य तरीके से मनाने की योजना है।