मैं अगर बोलने पर आया तो ‘कई लोगों को नंगा कर दूंगा’, खेसारी लाल ने पवन सिंह और निरहुआ पर साधा निशान

मैं अगर बोलने पर आया तो ‘कई लोगों को नंगा कर दूंगा’, खेसारी लाल ने पवन सिंह और निरहुआ पर साधा निशान

Updated Dec 08 2025 12:32 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

राजनीतिक डेस्क, पटना: भोजपुरी सुपरस्टार और राजद के नेता खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव से ही विवादों में चल रहे हैं, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के साथ इनका विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैचुनाव प्रचार के दौरान खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर के ऊपर बयान दिया था जिस पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव का पवन और निरहुआ के बीच जुबानी जंग भी चली थी लेकिन हाल में ही खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर राम मंदिर पर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए हुए कहा कि कौन कितना राम भक्त है मैं अच्छी तरह जानता हूं।


दो दो बीवी रखने वाला राम भक्त नहीं हो सकता है

खेसारी लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान मुझे लेकर कई सारी बातें की गई और कहा गया कि मैं राम विरोधी हूं, आप राम के बारे में कितना जानते हैं एक बीवी रखने वाला राम भक्त नहीं है और दो-दो बीवी रखने वाला राम भक्त कैसे हो सकता है।


मैंने राम मंदिर का विरोध नहीं किया लेकिन मेरा कहने का मतलब था कि राम मंदिर शिक्षा और रोजगार भी जरूरी है, अगर मैं अपने आप पर आया तो मैं ‘कई लोगों को नंगा कर दूंगा’।