RRB Isolated & Ministerial Categories Recruitment 2024: 1036 पदों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

RRB CEN 07/2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने PGT, TGT और जूनियर ट्रांसलेटर के 1036 पदों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। TGT उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 तक अपनी योग्यता अपडेट करें। परीक्षा तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

RRB Isolated & Ministerial Categories Recruitment 2024: 1036 पदों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

Updated Apr 24 2026 11:33 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

RRB CEN 07/2024 Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने Ministerial & Isolated Categories के विभिन्न पदों की भर्ती के प्रक्रिया को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से PGT, TGT, जूनियर ट्रांसलेटर और लैब असिस्टेंट जैसे कुल 1036 रिक्त पदों पर नौकरी दी जाएगी। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


RRB CEN 07/2024: मुख्य तिथियां (Important Dates)

रेलवे विभाग ने इस भर्ती के लिए आवेदन और सुधार की तिथि पहले सही स्पष्ट कर दी है वर्तमान में उम्मीदवारों के लिए Qualification Update का लिंक भी सक्रिय किया गया है।

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 जनवरी 2025
  2. आवेदन की अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2025
  3. योग्यता अपडेट करने की अंतिम तिथि (TGT के लिए): 29 अप्रैल 2026 तक (सक्रिय)
  4. परीक्षा तिथि (CBT): सितंबर 2025 (संभावित)


शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

RRB द्वारा निकाली गई इस वैकेंसी के पदों के अनुसार व्यवस्था अलग-अलग रखी गई है, जो निम्नलिखित प्रकार है।

  1. PGT/TGT: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री/डिग्री के साथ B.Ed. अनिवार्य है।
  2. जूनियर ट्रांसलेटर: मास्टर डिग्री (हिंदी/अंग्रेजी) और डिप्लोमा/अनुभव।
  3. लैब असिस्टेंट: 10+2 के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा।

नोट: विस्तृत पात्रता की जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना (CEN 07/2024) अवश्य पढ़ें।


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB Isolated & Ministerial Categories के लिए चयन निम्नलिखित चरणों में किया जायेगा:

  1. CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न।
  2. स्किल टेस्ट/अनुवाद परीक्षा: पद की आवश्यकता के अनुसार (जैसे स्टेनोग्राफी या टीचिंग स्किल)।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)


योग्यता अपडेट करना क्यों जरूरी है?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए सूचना दी है कि TGT पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और विषयों को पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है। इसके लिए एक लिंक भी एक्टिव किया गया है। जो 29 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा अगर इस समय तक आप अपडेट नहीं करते हैं। तो आपका पात्रता पुराना डाटा के आधार पर रद्द कर दिया जा सकता है।


आवेदन कैसे अपडेट करें?

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. "Update Qualification/Subject Details" लिंक पर क्लिक करें।
  4. विवरण भरकर सबमिट करें और प्रिंट आउट ले लें।


जरूरी सूचना: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निर्णय से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को क्रॉस-चेक करें।