'पापा रोज़ नौकरी बदलते हैं...' जब मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को ही हो गया था पिता पर शक, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने बचपन का एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया है, जब उन्हें लगता था कि उनके पापा रोज़ नौकरी बदलते हैं।

'पापा रोज़ नौकरी बदलते हैं...' जब मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को ही हो गया था पिता पर शक, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

Updated May 16 2026 07:52 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Mithun Chakraborty funny childhood story: बॉलीवुड के डिस्को डांसर और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की लोकप्रियता और उनका स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। देश-विदेश में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा वक्त भी था जब उनके बेटे को उनकी काबिलियत पर शक था? जी हां, एक रियलिटी शो में उनके छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty) ने बचपन का बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया।


बचपन में नमाशी को लगता था कि पिता रोज़ बदलते हैं नौकरी 

शो के दौरान मिथुन के बेटे नमाशी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे लोग ऊटी में रहते थे, तब मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) प्रतिदिन अपने घर पर अलग-अलग किरदारों के गेटअप में आ जाते थे। नमाशी ने आगे कहा कि "पापा रोज़ किसी दूसरे कैरेक्टर में नज़र आते थे। कभी वह 'जल्लाद' बनते थे, कभी 'चंडाल' तो कभी 'इंस्पेक्टर' बन जाते थे। उन्हें इस तरह रोज़ अलग-अलग कपड़ों और किरदारों में देखकर मुझे बचपन में लगता था कि मेरे पापा कहीं भी ठीक से काम नहीं कर पाते हैं, इसीलिए वह अपनी नौकरी बदलते रहते हैं।" 

Ads


मां से जताई थी चिंता, 'कैसे जिएंगे ऐसी लाइफ' 

नमाशी चक्रवर्ती अपने पिता की रोज बदलती नौकरी को लेकर चिंतित हो गए थे और वह अपनी मां के पास गए और पूछा कि अगर पापा इतना खराब काम करेंगे और रोज नौकरी बदलेंगे तो हम इतनी स्टेबल लाइफ कैसे जी पाएंगे? तब उनकी मां ने उन्हें समझाते हुए बताया कि वह कोई साधारण नौकरी नहीं करते बल्कि वह एक एक्टर हैं।


जब वैन के बाहर जुटी भीड़ को देखकर लगा- 'पापा ने फिर कुछ गड़बड़ की है'

नमाशी ने मुकद्दर फिल्म की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए कहा कि वह अपनी मां के साथ वैनिटी वैन के बाहर खड़े थे और जैसे ही मिथुन दा अपनी वैन से बाहर निकले तो अचानक 100 से 150 लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें लगा कि पापा ने फिर कुछ गड़बड़ की है। सभी लोग जोर-जोर से मिथुन दा, मिथुन दा चिल्ला रहे थे।

Ads

उन्होंने बताया कि जब वैन के बाहर खड़े लोगों के चेहरे पर गुस्से के बजाय मुस्कान देखी तो उनका शक दूर हुआ। और उन्हें पता चला कि वे लोग अपने पसंदीदा सुपरस्टार का ऑटोग्राफ लेने के लिए आए थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी बेस्ट फ्रेंड मौजूद होने के बावजूद वहां आईं यंग लड़कियां उनके गाल चूम रही थीं।


नमाशी कहते हैं, "उन लोगों का प्यार, ऑटोग्राफ की दीवानगी और लड़कियों का उनके प्रति प्यार देखकर पहली बार मुझे अहसास हुआ कि मेरे पिता कोई साधारण इंसान नहीं हैं, बल्कि वह एक 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी' (असाधारण) शख्सियत और बहुत बड़े सुपरस्टार हैं।"  

Ads