Hande Erçel News: ड्रग्स मामले में तुर्की अभिनेत्री हांडे एरचेल को बड़ी राहत; सभी टेस्ट आए नेगेटिव

तुर्की की अभिनेत्री हांडे एरचेल (Hande Erçel) को ड्रग्स जांच मामले में मिली बड़ी राहत। इस्तांबुल पुलिस की जांच में ब्लड और यूरिन टेस्ट आए नेगेटिव, कोर्ट ने दी क्लीन चिट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Hande Erçel News: ड्रग्स मामले में तुर्की अभिनेत्री हांडे एरचेल को बड़ी राहत; सभी टेस्ट आए नेगेटिव

Updated Apr 09 2026 08:58 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Istanbul, Turkey

इस्तांबुल: तुर्की के मशहूर अभिनेत्री हांडे एरचेल (Hande Erçel) के लिए राहत भारी खबर आई है, इस्तांबुल मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय के द्वारा मशहूर हस्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग्स जांच अभियान में एरचेल को अधिकारियों द्वारा क्लीन चिट दे दी गई है। जांच के दौरान उनके बाल रक्त और मूत्र के सभी सैंपल का रिजल्ट नेगेटिव आया है।


क्या है पूरा मामला?

इस्तांबुल पुलिस ने 25 मार्च 2026 को नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था जिसके दौरान खेल, मनोरंजन और व्यापार जगत के 16 बड़ी हस्तियों के खिलाफ हिरासत लेने का आदेश जारी किए गए थे। जिसमें मशहूर अभिनेत्री हांडे एरचेल का भी नाम आया था, लेकिन अभिनेत्री अपने पढ़ाई के सिलसिले में लंदन में थी। जिसके कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था।


सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

वारंट की खबर मिलते ही हांडे एरचेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सफाई दी। उन्होंने कहा:

"मैं अपने देश से प्यार करती हूं और तुर्की की न्याय व्यवस्था पर मुझे पूरा भरोसा है। मैं अपनी पढ़ाई के लिए विदेश में थी और मीडिया से ही मुझे इस मामले की जानकारी मिली। सच्चाई सामने लाने के लिए मैं तुरंत वापस लौट रही हूं।"

एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री

एरचेल जैसे ही तुर्की वापस लौटी तो उन्हें हवाई अड्डे पर ही हिरासत में ले लिया गया और सीधे चगलयान अदालत (Çağlayan Court) ले जाया गया जहां पर उन्होंने आधिकारिक बयान दर्ज करवाया था। बयान दर्ज होने के बाद हांडे एरचेल को फॉरेंसिक मेडिसिन संस्थान भेजा गया जहां पर उनके जांच के सैंपल लिए गए।

जांच के रिपोर्ट आने के बाद 32 वर्षीय अभिनेत्री के शरीर पर कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ का असर नहीं देखा गया। उनके सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव है और उन्हें क्लीन चिट मिल गए।