US-Israel-Iran War Ceasefire News: 'विश्वगुरु' का गुब्बारा फूटा! पाकिस्तान के कहने पर अमेरिका ने किया युद्ध बंद, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Ceasefire between iran and us pakistan: क्या फेल हुई पीएम मोदी की विदेश नीति? US-Iran Ceasefire में Pakistan की एंट्री पर भड़की कांग्रेस। जयराम रमेश ने '56 इंच के सीने' और एस जयशंकर के बयानों पर उठाए गंभीर सवाल। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

US-Israel-Iran War Ceasefire News: 'विश्वगुरु' का गुब्बारा फूटा! पाकिस्तान के कहने पर अमेरिका ने किया युद्ध बंद, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला

Updated Apr 08 2026 12:21 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

US-Israel-Iran War Ceasefire News: वेस्ट एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (Ceasefire) भारत के सियासत में उबाल ला है। अपोजिशन पार्टी कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान सहमति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों को आड़े हाथों ले लिया है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने तंज करते हुए कहा कि अपने आप को विश्व गुरु बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'पर्सनलाइज्ड डिप्लोमेसी' की पोल खुल गई है।

Ads


56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया है – जयराम रमेश

जय राम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि दुनिया भले ही इस युद्ध विराम को स्वागत करेगी लेकिन भारत के नजरिए से या एक बड़ा कूटनीतिक झटका है। उन्होंने कहा की - विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान को दलाल कह कर खारिज करते रहे लेकिन आज वही पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच Ceasefire करवा कर खुद को साबित कर दिया है। विश्व गुरुवा पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं और उनका 56 इंच का सीन भी सिकुड़ गया है।


पाकिस्तान के कहने पर अमेरिका ने ईरान पर हमला टाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्वीकार करते हुए बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शायरी फॉर फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत करने के बाद ही ईरान पर हमला डालने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर जयराम रमेशने कहा कि कंगाल अर्थव्यवस्था वाला देश आज युद्ध में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहा है और पीएम मोदी की 56 इंच का सी सिकुड़ गया है। 

Ads

कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान को जिस तरहअलग-अलग किया था, मोदी सरकार उसमें नाकाम रही है।