Amrapali Dubey के साथ धूम मचाने आ रहे हैं Roshan Rohi, नए गाने 'कटीली कमर' के पोस्टर में दिखा स्टार्स का धांसू एक्शन अवतार
मगही के सुप्रसिद्ध गायक रौशन रोही के साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे दिखाई देने वाली है। आम्रपाली और रोशन रोह का नया गाना कातिल कमर जल्दी यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है जिसका फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
Updated May 17 2026 08:19 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बिहार में अब धीरे-धीरे भोजपुरी गानों की चर्चा कम और मगही गानों की ज्यादा होने लगी है। इसका मुख्य कारण है भोजपुरी कलाकारों का मगही फिल्म इंडस्ट्री और उनकी भाषा में काम करना। हाल ही में रौशन रोही के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह उनके गाने खोजले चलौ पुलिसिया में दिखाई दी थीं।
लेकिन इस बार रौशन रोही के साथ आम्रपाली दुबे दिखाई देने वाली है। जैसे ही उनके नए गाने कटीली कमर का फर्स्ट लुक यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, तो पोस्ट को देखकर फैंस के होश उड़ गए। क्योंकि आम्रपाली दुबे एल्बम वीडियो में बहुत कम ही काम करती हैं और वह जब भी किसी म्यूजिक वीडियो में काम करती हैं, तो गाने सुपरस्टार के होते हैं। लेकिन रौशन रोही के साथ उनका फर्स्ट लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का दिखेगा जलवा
इस गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे खींच रही हैं। पोस्टर में आम्रपाली बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है। इसके साथ ही दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'फर्स्ट लुक'
शिवंस म्यूजिक मगही के बैनर तले बने इस गाने का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मगही दर्शक लगातार कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि यह गाना यूट्यूब पर कब रिलीज किया जाएगा। इस गाने को आयुष राज सिंह ने लिखा है और संगीत विकी वॉक्स ने दिया है।