Rani Chatterjee Boyfriend: रानी चटर्जी को मिल गया सपनों का राजकुमार? एक्ट्रेस ने रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रानी चटर्जी मिस्ट्री मैन के साथ की AI-जेनरेटेड (एनिमेटेड) तस्वीरें साझा क्या वह किसी को डेट कर रही हैं? रानी चटर्जी की वायरल तस्वीर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
Apr 01 2026 01:15 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि आखिरकार अभिनेत्री के जीवन में उनका 'सही जीवनसाथी' आ गया है।
हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर AI-जनरेटेड (एनिमेटेड) तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है। दोनों हरियाली के बीच रोमांटिक पोज देते हुए दिख रहे हैं। रानी ने इस पोस्ट के बैकग्राउंड में 'मिल गया हमको साथी मिल गया' गाना बजाकर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
Read: गैंगस्टर इन बिहार का ट्रेलर हुआ रिलीज, मुख्य भूमिका में दिखे प्रमोद प्रेमी, प्रवेश लाल और रानी चटर्जी
रानी चटर्जी की यह तस्वीर ने हलचल मचा दी, लेकिन उन्होंने सस्पेंस कम करने की कोशिश करते हुए कैप्शन के में लिखा कि असल जिंदगी में भले ही नहीं, लेकिन एनिमेशन की दुनिया में मुझे अपना हीरो मिल गया। एनिमेशन में मैं बेहद खूबसूरत दिखती हूं। हालांकि रानी ने इसे डिजिटल मस्ती बताया, लेकिन फैंस को इस पर यकीन नहीं हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग दावा कर रहे हैं कि रानी किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन एआई की मदद से उसकी पहचान छिपा रही हैं।
रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और जीवनसाथी की तलाश के बारे में कही थी, कि वह एक सच्चे जीवनसाथी की तलाश में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई नहीं मिल पाया है। रानी ने एक बार बताया था कि वह जब भी किसी के साथ डेट करती हैं, बात शादी तक पहुंचने से पहले ही उनका रिश्ता टूट जाता है। फिलहाल वह अविवाहित हैं, लेकिन इन नई वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है कि शायद जल्द ही उनका शादी होने वाली है। क्या यह सिर्फ एक कल्पना है या कोई खुशखबरी आने वाली है, यह तो समय ही बताएगा।
