क्या बंद हो जाएगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ?, भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने किया सचेत

क्या बंद हो जाएगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ?, भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने किया सचेत

Dec 09 2025 02:43 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री रही है जिसमें भोजपुरी एक्टर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन, धर्मेंद्र भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आए हैं.

लेकिन आज भोजपुरी फिल्म की हालत ऐसी हो गई है की फिल्मों को सिनेमाघर में बहुत ही कम समय के लिए लगाया जाता है और कई सिनेमाघर भोजपुरी फिल्मों को लगाने से इनकार भी कर देते हैं, क्योंकि भोजपुरी फिल्म अब लोगों को पसंद नहीं आती है ज्यादातर दर्शक अब साउथ या बॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं.


अभिनेता संजय पांडे ने किया सचेत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता संजय पांडे ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि वह दिन दूर नहीं की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नामों निशान खत्म हो जाएगा, उन्होंने इशारे-इशारे में खेसारी लाल, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन को टारगेट करते हुए कहा कि सभी बड़े स्टार भोजपुरी से बाहर हो गए हैं, और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं.

फिल्मों से ज्यादा गानों पर ध्यान देते हैं भोजपुरी एक्टर

धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म बनी बंद होती जा रही है क्योंकि फिल्मों की लागत भी नहीं निकाल पाती है, प्रोड्यूसर पैसे लगाने से पीछे हट रहे हैं हालत ऐसी हो गई है कि भोजपुरी के सुपरस्टार भी अब फिल्मों को छोड़ म्यूजिक वीडियो पर ज्यादा ध्यान देते नजर आते हैं उनके फिल्मों से ज्यादा भोजपुरी गाने आते हैं.


ऐसा रहा तो पूरी तरह बंद हो जाएगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

ऐसे में भोजपुरी फिल्म का भविष्य खतरे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है, अगर हालत ऐसी रही तो एक समय में भोजपुरी फिल्में पूरी तरह बनी बंद हो जाएगी जिससे कई लोगों का रोजगार भी खत्म हो जाएगा, फिल्म की वजह से लाइटमैन, कैमरामैन, हॉटस्पॉट बाय जैसे जगह पर लोग काम कर अपना घर चलते थे, लेकिन धीरे-धीरे अब यह भी खत्म होते जा रहा है और लोग अपना अलग काम खोजने में लग गए हैं.