DGP Kashmir Movie: कश्मीर की वादियों में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, प्रज्ञा नयन का 'इंजर्ड लुक' सोशल मीडिया पर वायरल
फिल्म 'DGP Kashmir' के सेट से अभिनेत्री प्रज्ञा नयन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कश्मीर में चल रही शूटिंग के दौरान का यह इंटेंस लुक देखें।
Updated May 16 2026 10:48 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
साउथ अभिनेत्री प्रज्ञा नयन अपनी आने वाली हिंदी फिल्म डीजीपी कश्मीर (DGP Kashmir ) की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही है। अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा।
प्रज्ञा नयन का दमदार और चुनौतीपूर्ण लुक
डायरेक्टर इम्तियाज भट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में प्रज्ञा कश्मीरी लिबास में नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उनके चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल तस्वीरों के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म DGP Kashmir एक पावरफुल एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी जिसमें प्रज्ञा एक बेहद मजबूत किरदार निभा रही हैं।
टी-सीरीज (T-Series) के संग सुरीला सफर
डीएसपी कश्मीर के निर्देशक मिस्टर विजय और मिस्टर तस्लीम फिल्म को ऊंचा दर्जा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक पार्टनर म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज कंपनी टी-सीरीज है। इस फिल्म के सभी गाने इसी दिग्गज बैनर के तले रिलीज किए जाएंगे।